बुद्ध का दर्शन संपूर्ण मानव जाति के विकास में सहायक
सहारनपुर। बुद्ध पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रभात फेरी निकाली गई और पुष्प अर्पित करके महात्मा बुद्ध को नमन किया। इस मौके पर सर्वसमाज से भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने की अपील की गई।
शनिवार को आंबेडकरपुरम स्थित बामियान बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: छह बजे प्रभात फेरी से की गई और भंते विनयद्वीप महाथेरा के नेतृत्व में बौद्ध भिक्षु संघ ने धम्म देशना व त्रिशरण पंचशील दिया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया और चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली डाक्टर सुधा रावत का अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक इमरान मसूद, विधायक नरेश सैनी, आम आदमी पार्टी नेता योगेश दहिया, ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट आशीष थिरानिया ने विचार रखे। बामियान बुद्ध विहार के संरक्षक सतीश गौतम ने कहा कि बुद्ध का दर्शन मात्र दलितों के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जाति के विकास में सहायक है। आंबेडकरी विचारधारा भी बुद्ध के सामाजिक न्याय और ज्ञान के सिद्धांत पर आधारित है। संचालन बाबूराम गौतम और अध्यक्षता डाक्टर रोशनलाल ने की। इस दौरान जेपी देवल, महेंद्रपाल, अमनेश एडवोकेट, मेन कुमार, चमनलाल बौद्ध, रजनीश गौतम, सतेंद्र, रोबिन, शिवकुमार, फूल सिंह जज, बीर सिंह बौद्ध, विजयपाल सिंह पेशकार आदि मौजूद रहे।
उधर, देहरादून रोड स्थित संत रविदास छात्रावास में बुद्ध पूर्णिमा हर्षोल्लास से मनाई गई। वंदना का कार्यक्रम भंते शांति सागर एवं आचार्य बिरमपाल बौद्ध, अजय बौद्धाचार्य द्वारा किया गया। सुनेहरा सिंह बौद्ध, श्रीकांत मैनेजर ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्मिला बौद्ध ने और संचालन अशोक गौतम ने किया। वक्ताओं ने बुद्ध की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। डाक्टर बिरमपाल बौद्धाचार्य ने धम्मदेशना में कहा कि अष्टांगिक मार्ग के बिना जीवन में पवित्रता नहीं आ सकती है। हम सबको अष्टांगिक मार्ग और पंचशील का पालन करना चाहिए। इस दौरान राय सिंह बौद्ध, रविंद्र गौतम, ताराचंद बौद्ध, बबली बौद्ध, ऊषा सिंह बौद्ध, अनिता बौद्ध, सिद्धार्थ बौद्ध, बिजेंद्र बौद्ध, संजय सिंह बौद्ध, सुलेखा बौद्ध, ओमीचंद, राकेश, सुल्तान सिंह, राजेश आदि मौजूद रहे।
वहीं, गलीरा चौक पर आयोजित बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं दलित चिंतक रूपचंद बौद्ध ने कहा कि पूरे विश्व में जिन जिन राष्ट्रों व राष्ट्राध्यक्षों ने सर्वोच्चता को प्राप्त किया वह महात्मा बुद्ध के दिए संदेशों को अपनाकर चले। कार्यक्रम से पहले प्रभात फेरी भी निकाली गई। कार्यक्रम संयोजक रोबिन गौतम, अजीत सिंह, अरविंद कुमार, सोम सिंह, अजीत सिंह, अतर सिंह, प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह, मेघनाद, सतीश, बिजेंद्र, विजयपाल, सतीश गौतम, मान सिंह, ऋषिपाल, उमेश गौतम, शिवकुमार, अश्वनी कुमार, दीपा, रेखा, प्रेरणा, सुधा, गीता आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा मधुबन विहार स्थित लॉर्ड बुद्धा वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय पर बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जय कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध सर्वसमाज के लिए शांति के प्रतीक हैं। उन्होंने सर्वसमाज के लोगों से अपील की कि भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलें और सत्य, अहिंसा तथा दूसरों की सेवा करने का भाव अपने अंदर लाएं। उपाध्यक्ष राजमणि लांबा ने कहा कि भगवान बुद्ध अपना सब कुछ त्यागकर समाज की भलाई के लिए लग गए थे। इस दौरान सतविंद्र सिंह माकन, सुनील कुमार एडवोकेट, कमल कश्यप, सचिन कुमार, मनोज लांबा, पहल सिंह, रितिक कुमार, संदीप कुमार, ऊषा देवी, सविता रानी, सम्राट सिंह, नियुक्ति सिंह, दीपा, रीतू, सत्यपाल कश्यप, सतीश कश्यप आदि मौजूद रहे।