सहारनपुर। विशाल सैनी समिति की बैठक में 19 मई रविवार को मनाई जाने वाली महाराजा भागरीथ जयंती के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
पेपर मिल रोड स्थित गौतम सैनी के निवास पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी ने कहा कि जयंती रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेें पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे कुशवाह, विशिष्ठ अतिथि के रूप में योगी सरकार में आयुष राज्यमंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी, जनपद संभल के सांसद सत्यपाल सिंह सैनी, चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, खतौली विधायक विक्रम सैनी सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान महामंत्री सोनी सैनी, शशीराम सैनी, पदम सैनी, सतीश सैनी, देवेंद्र सैनी, गौतम सैनी, अतर सिंह सैनी, नरेंद्र सैनी, ओमपाल सैनी, हंसराज सैनी, सूरज सैनी, नैन सिंह मौजूद रहे।