फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वधर्म सभा में दी बाबू विजेंद्र को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विश्वविद्यालय के संस्थापकों के प्रेरणासोत्र बाबू विजेंद्र कुमार के जन्मदिवस पर सर्वधर्म सभा का आयोजन कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया गया। इसके साथ ही कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कैंपस में शक्ति स्थल पर आयोजित सर्वधर्म सभा का शुभारंभ नाइस सोसाइटी के चेयरमैन डा. शोभित कुमार ने गुब्बारों को उड़ाकर किया। आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। डा. शोभित कुमार ने कहा कि उनके पिता बाबू विजेंद्र द्वारा दी गयी शिक्षा, प्रेरणा के बल पर ही शोभित विश्वविद्यालय शिक्षा के जगत में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर ने बाबू जी को सत पुरुष की उपाधि देते हुए कहा कि उन्होंने लाखों लोगों के जीवन में ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित की। महामंडलेश्वर मार्तंडपुरी महाराज ने भी विचार रखे। सभा में गायत्री परिवार से डॉ सुनील शर्मा, शांतिकुंज से श्री सुभाष शर्मा, सिख पंत से भाई नरेंद्र सिंह, गुरु रविदास समिति से श्री ब्रजपाल सहगल, हकीम सैयद अवसार हुसैन, मौलवी आजम, जनाब अनवर अयूबी, टी कार्तिकेयन, वीरसिंह भावुक, पंडित अवनीश शर्मा, आचार्य संजय सैनी एवं मौलवी अब्दुल वाजिद आदि अलग-अलग पंत एवं मजहब से आये हुए गण्यमान्य व्यक्तियों ने अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार अपनी बात रखी।
इसके उपरांत कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में लगाए गए निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन देहरादून से आए चिकित्सकों की टीम ने करीब 250 यूनिट रक्त संग्रहित किया और 300 से अधिक मरीजों की तमाम बीमारियों की जांच कर उन्हें दवाई वितरित की। चेयरमैन डा. शोभित कुमार ने स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड लैंग्वेजिज का उद्घाटन भी किया, जिसमें बीए (आनर्स) एवं एमए आदि पाठ्यक्रम पढ़ाये जाएंगे। संयोजक डा. ललित शर्मा, डा. कुशाग्र गोयल एवं डा. शगुफ्ता मल्होत्रा आदि का सहयोग रहा। कुलपति प्रो. डा. डीके कौशिक, प्रति कुलपति प्रो. डा. रणजीत सिंह, रजिस्ट्रार डा. महिपाल सिंह, केएसवीएमसी एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डा. एसके गुप्ता, प्रधानाचार्य डा. एसके ठाकुर, डा. मंजुनाथ, डा. जितेंद्र राणा, डा. एसडी पांडेय, डा. दिव्या राणा, अनिल रॉयल, भूपेंद्र चौहान, डा. सीमा जागलान, डा. आरिफ नसीर, डा. मीनाक्षी शर्मा, गौरव मित्तल, जसवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें