फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताल से ताल मिला के सेमीफाइनल में नृत्य की दमदार प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता ताल से ताल मिला का सेमीफाइनल राउंड सोमवार को नेशनल पब्लिक स्कूल में हुआ। प्रतिभागियों ने नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से ग्रैंड फिनाले में एंट्री पाई। डुइट और ग्रुप डांस वग में भी कड़े मुकाबले रहे, जिसके बाद दस ग्रुप को फाइनल के लिए हरी झंडी मिली।
विज्ञापन

सोमवार को नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित सेमीफाइनल राउंड का शुभारंभ अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, सुभाष अग्रवाल, मंजूला सक्सेना, सिंपल मकानी और आस्था शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद शुरू हुआ नृत्य का धमाल। सभी प्रतिभागियों ने ताल व भाव का अनूठा प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया। निर्णायक मंजूला सक्सेना, सिंपल
मकानी व आस्था शर्मा ने ग्रुप-ए में अक्षरा कालड़ा, नीर टंडन, चाहत, सुहानी अरोड़ा, चाहत बाठला, सौम्या धवन, दक्षिता, शगुन छाबड़ा, समृद्धि बाठला व दीवांशी अरोड़ा का चयन किया। ग्रुप-बी में श्रेष्ठ आर्या, मिरान्या मल्होत्रा, सवित बजाज, नंदनी अरोडा, रिया सैनी, सौम्य चौधरी, संस्कृति, प्रार्थना, रिया चौहान और ध्रुति ग्रोवर ने ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई। ग्रुप-सी में अलीशा सचदेवा, शिप्रा राठी, नंदनी सुखीजा, आस्था वत्स, हिमांशी धीमान, नाबिया खान, महिमा, राधिका यादव, कृष्णा मल्होत्रा, नितिन आर्य, धीरज थापा, शिवन्या को भी फाइनल के लिए हरी झंडी मिली। ग्रुप डांस वर्ग में लैंबर गिन्नी ग्रुप, पाइन ग्रुप, लिटिल एंजल ग्रुप, नंदिता ग्रुप, दीपांशु ग्रुप, नंदनी-सवित, सुविधा-चाहत, अक्षत-सान्या, समृद्धि-जन्नत, रीत-जाहन्वी ने फाइनल में प्रवेश किया। संयोजक सुभाष अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले मार्च के अंतिम सप्ताह में होगा। कार्यक्रम का संचालन शिवांगी वर्मा और कनिका ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें