फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल अबेकस चैंपियनशिप के लिए रवाना हुए गंगोह के बच्चें

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। श्री जगदंबा इंस्टीट्यूट के 25 छात्र-छात्राओं का नई दिल्ली में आयोजित आईसीमास अबेकस इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चयन किया गया है। उक्त चयन के लिए बच्चों को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

रामबाग रोड स्थित श्री जगदंबा इंस्टीट्यूट की एमडी मोनिका गर्ग ने बताया कि शनिवार को नई दिल्ली में द्वारका स्थित वंदना इंटरनेशनल स्कूल में उक्त चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। दिल्ली जाने वाले छात्र-छात्राओं में अंश ऐरन, अनंत गोयल, मयूरी गर्ग, अवनी गोयल, राधिका वर्मा, शिवगंगा, इच्छा गर्ग, अण्व सिंघल, भवित गोयल, मयूर पाहवा, लव खन्ना, शैली गोयल, व्याख्या नामदेव, ध्रुव कौशल, अमन कुमार, अरुण कुमार, अनिरुद्ध गोयल, आन्या मित्तल, वंश सिंघल, तूलिका गोयल, पाखी गोयल, लव खन्ना, रूद्रांश नामदेव, हर्षी गोयल, वाणी गोयल शामिल है। चयनित सभी छात्र-छात्राओं ने कड़ी स्पर्धा के बाद इसके भाग लेने के लिए स्थान पाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्था के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर परिवार, संस्था, जनपद के साथ ही प्रदेश और देश का नाम भी रोशन करेंगे। बताया कि गत वर्ष भी संस्था के 22 बच्चों ने जापान, श्रीलंका और ईरान के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए अपने अपने वर्गों में स्थान प्राप्त किए थे। संस्था संरक्षक डा. राकेश गर्ग और राजेश्वर शर्मा ने दिल्ली जाने वाली टीम को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें