फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने 9 दिसंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी

विज्ञापन
संविदा सफाईकर्मी के पद के लिए साक्षात्कार देने आए युवा सफाई करते हुए। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने नौ दिसंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी
विज्ञापन

देवबंद। नगर विकास कर्मचारी महासंघ ने मांगे पूरी न होने पर नौ दिसंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
महासंघ अध्यक्ष अनिल और महामंत्री सुनील ने बताया कि सफाई कर्मियों की छह सूत्रीय मांगों के संबंध में 27 नवंबर को नगरपालिका के ईओ विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें एक सप्ताह के भीतर मांगे पूरा करने की मांग की गई थी। लेकिन नगरपालिका ने कोई एक्शन नहीं लिया। जिस पर महासंघ ने नगरपालिका को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि आठ दिसंबर तक मांगे पूरा नहीं की गई तो समस्त सफाईकर्मी नौ दिसंबर से काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

गैस सब्सिडी दूसरे व्यक्ति के खाते में भेजे जाने का आरोप
देवबंद। सेवानिवृत्त रेलकर्मी अमृतलाल ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर 21 महीने में लिए गये गैस सिलेंडरों की सब्सिडी दिलवाने की गुहार लगाई है। रेलवे रोड निवासी 83 वर्षीय अमृतलाल सैनी ने बताया कि 35 साल से वह इंडेन गैस एजेंसी का ग्राहक है। आरोप लगाया कि मार्च 2017 के बाद उसकी आधार कार्ड अरशद नामक व्यक्ति के खाते से जोड़ दिया गया। जिस कारण उसके द्वारा 21 माह की अवधि में लिए गए 14 गैस सिलेंडरों की सब्सिडी अरशद के खाते में चली गई। सितंबर 2017 से वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अमृतलाल ने प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि इंडेन गैस एजेंसी के नोएडा व गाजियाबाद कार्यालय को भी भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें