स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
सहारनपुर। 83 यूपी बटालियन एसडी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। कमान अधिकारी कर्नल जेएस कंवर के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूल से रैली का शुभारंभ किया गया। विभिन्न इलाकों का भ्रमण करने के बाद रैली स्कूल में पहुंचकर संपन्न हुई। लोगों को स्वच्छता प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, विनोद कुमार चौधरी, बृजमोहन, सत्यपाल, राम प्रकाश मौजूद रहे।
----------------------------------
आठ को चिलकाना पहुंचेगी यात्रा
सहारनपुर। महिला मजदूर एवं लघु किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। संयोजक मंडल में शामिल जाह्नवी तिवारी और सुरेशो सैनी ने कहा कि उनकी संस्था 35 वर्षों से नारी सशक्तिकरण सहित विभिन्न सामाजिक कार्य कर रही है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से जागरूकता यात्रा निकाली जा रही है, जो आठ दिसंबर को चिलकाना के सुल्तानपुर पहुंचेगी, जहां यात्रा का स्वागत होगा। इसके पश्चात सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अरूण कुमार, शाहिन, राज्जो मौजूद रहे।