बोरिंग वेल का निरीक्षण करने बचीटी पहुंची जल संसाधन मंत्रालय की टीम
देवबंद (सहारनपुर)। केंद्रीय भूमि जल संसाधन मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बचीटी गांव पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने की जानकारी दी। इस दौरान स्वच्छ पेयजल के परीक्षण के लिए सरकार द्वारा कराए गए एक हजार फीट के बोरिंग वेल का निरीक्षण भी किया गया।
लखनऊ जल संसाधन बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक वाईबी कौशिक के नेतृत्व में गांव बचीटी पहुंची टीम ने बोरिंग वेल का निरीक्षण किया। जल वैज्ञानिक संजीव मैहरोत्रा और अधिशासी अभियंता एपी सिंह ने बताया कि जल निगम के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बोरिंग से नलों से निकलने वाली जल की गुणवत्ता परखी जा सकेगी, ताकि लोग स्वच्छ जल पीकर हमेशा स्वस्थ रहे। चेयरमैन शिवकुमार ने कहा कि बचीटी में एक हजार फीट का बोरिंग होने के बाद क्षेत्रीय विधायक और सांसद के सहयोग से टंकी लगाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को घर में ही स्वच्छ और ताजा पेयजल मुहैया हो सकें। इस दौरान तकनीकी अधिकारी सतवंत, अरुण कुमार यादव आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर सहायक अधिकारी अंकुर त्यागी, डा. ओम कुमार त्यागी, अरुण यादव, डिंपल त्यागी, ग्राम प्रधान मोमीन त्यागी, शुभम त्यागी, नागेंद्र त्यागी, श्रवण त्यागी, डिंपल त्यागी आदि मौजूद रहे।