फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव को महान बना देता है क्षमा का भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गजरथ महोत्सव यात्रा के समापन पर जैन समाज ने क्षमा वाणी समारोह का आयोजन किया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। महिलाओं ने पांवधोई नदी और स्वच्छता अभियान पर नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन

जैन बाग स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित क्षमा वाणी समारोह का शुभारंभ जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, मुख्य संयोजक अवनीश जैन, महामंत्री संजीव जैन, सांस्कृतिक संयोजक प्रमोद जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने संयुक्त रूप से किया। एसडीए के वीसी सुखलाल भारती ने कहा कि क्रोध का त्याग और क्षमा का भाव मानव को महान बना देता है। महावीर स्वामी ने क्षमा को धारण किया और मोक्ष प्राप्त कर लिया। यदि मनुष्य अपने मन में क्षमा धारण कर ले तो न केवल अपराध में कमी आएगी बल्कि अपराधी स्वयं खत्म हो जाएंगे। सपा के नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि आज के युग में हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या से तनाव ग्रस्त है। ऐसे राग द्वेष रखते हुए एक दूसरे से तनातनी रहती है। यदि क्षमाभाव के मंत्र का जाप किया जाए तो सभी तनाव खत्म हो जाएंगे। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता ने कहा क्रोध केवल विनाश करता है। उदारता सिर्फ क्षमा से ही होती है। क्षमा का भाव हर समुदाय में होना चाहिए। इससे बैर और क्रोध स्वयं दूर हो जाएगा। अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि टोली गुलाबान ने बहुत उत्कृष्ट भाव से शोभायात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न कराई। छोटे से जीवन में बैर भाव रखने के बजाय क्षमा भाव रखें। क्षमा भाव से पत्थर दिल इंसान को भी पिघलाया जा सकता है। जैन समाज क्षमावाणी पर्व को महापर्व के रूप में मनाता है। वह सभी से क्षमाभाव करते हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार जैन, युवा मोर्चा के नगरध्यक्ष अरूण गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुनील पंवार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष दीपक जैन ने क्षमा याचना की। काग्रेस नेता महेंद्र तनेजा ने कहा जिसने क्षमाभाव को धारण कर लिया उसकी चमक कोई खत्म नहीं कर सकता। फादर जॉन वेस्ले ने कहा क्षमावाणी पर्व को अहिंसा दिवस के रूप में मनाएं। पूर्व विधायक विरेंद्र ठाकुर ने कहा कि क्षमाभाव मन की भावनाओं से होना चाहिए। भाजपा नेता तेज कवात्रा, अवनीत कौर ,दलजीत कोचर, अल्पना तल्वार,एम. आजाद अंसारी ने कहा कि सभी लोग क्षमा के महत्व को घर-घर तक पहुंचाएं। भाजपा नेता हेमंत अरोडा, महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता जैन, मनीषा जैन, बाला जैन,चौधरी संदीप जैन, विजेंद्र जैन ने कहा कि मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है। मां बच्चे को क्षमा का महत्व बताएगी तो निश्चित रूप से बालक कभी भी हिंसा धारण नहीं करेगा। असजद फरीद ने कहा कि क्षमा का भाव सभी धर्मों में है। उन्होंने कुरान में दिए गए क्षमा भाव को विस्तार पूर्वक बताया। संरक्षक कुलभूषण जैन, महामंत्री संजीव जैन, विपिन जैन, प्रमोद जैन, विपिन सलूजा, अनिल अग्रवाल, माई दयाल मित्तल, ज्योती अग्रवाल, मान सिंह जैन, मनोज जैन, टीटी जैन, आयुष जैन राजा, सुमित जैन ने कहा कि क्षमा भाव के दो शब्द बड़े से बड़े युद्घ को टाल सकते हैं।
इस दौरान दीपक जैन, अनुज जैन, प्रकाम जैन, राकेश जैन, राजीव जैन, आशीष जैन, नवीन जैन, सन्नी जैन, बिन्नी जैन, संजय जैन, शैलेंद्र जैन, बोबी जैन,नितिन जैन, मुकेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें