फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों को व्यापार विरोधी बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की नीतियां व्यापार विरोधी : नारंग
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से व्यापारी मंदी की मार झेल रहे हैं। इस कारण व्यापार मंडल हर्षोल्लास से दीपावली नहीं मनाएगा।
विज्ञापन

रविवार को शहर में घंटाघर स्थित कार्यालय पर बैठक में राधेश्याम नारंग और मुकेश सेठी ने कहा कि त्योहारों पर व्यापार में बूम आता था। व्यापार दस गुना तक बढ़ जाता था। मगर इस बार ऐसा नहीं है। बाजार में उम्मीद से कम रौनक है। इसके लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। नीतियों में बदलाव नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। बैठक में दीपक जैन, भारत कर्णवाल, पंकज कालड़ा, संजय तिवारी, सुभाष, सुनील कालड़ा, जगमोहन खन्ना, राजेंद्र कुमार, सीके गांधी, ज्ञानचंद सचदेवा, ओमप्रकाश कंसल, अमित माहेश्वरी, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें