फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा में लगाए डेढ़ हजार पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंगलवार को साउथ सिटी में हाईवे के शिलान्यास के लिए पहुंच रहे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। पुलिसकर्मियों, एलआईयू के अलावा पीएसी एवं आरएफ समेत लगभग डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

साउथ सिटी को सोमवार से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया। क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग की गई। सोमवार से ही पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया। डीएम, एसएसपी के अलावा सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार निरीक्षण करते रहे। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और रिहर्सल भी कराई। सभी अधिकारियों को उनके प्वाइंट बताए गए और दिशा निर्देश दिए गए।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। सभी तरह से निरीक्षण कर लिया गया है, रिहर्सल भी करा दी गई है। सुरक्षा के लिए एलआईयू, इंटेलीजेंस, डॉग स्क्वायड की टीमों ने निगरानी शुरू कर दी है। इसके अलावा सुरक्षा में नौ एएसपी, 17 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 46 थाना अधीक्षक, 175 निरीक्षक, 810 सिपाही के अलावा दो आरएएफ तथा तीन पीएसी कंपनी भी लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें