फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज का प्रचार करना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में आर्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई और मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

जनकपुरी चौक स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आज के परिवेश में आर्य समाज का दायित्व विषय पर गुरुकुल वृंदावन के अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश आर्य ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को समझने के लिए उस संगठन के संस्थापक के विषय में जानकारी करनी चाहिए। संगठन का सारा स्वरूप संस्थापक के व्यक्तित्व पर आधारित है। आर्य समाज का स्वरूप संस्थापक महर्षि दयानंद के व्यक्तित्व पर आधारित है। यही कारण है कि लोगों ने महर्षि दयानंद को समझे बिना ही आर्य समाज के विषय में अनेक भ्रांतियां पैदा करली। यदि महर्षि दयानंद के विषय में कुछ भी पढ़ा होता तो भ्रांति नहीं होती। आर्य समाज संगठन से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह महर्षि दयानंद व्यक्तित्व और कृतित्व की छाया में आर्य समाज का प्रचार प्रसार करे। इससे पूर्व गांधी पार्क से बैंडबाजों संग भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ऊं पताका प्रदेश सभा के प्रधान डा. धीरज सिंह ने ध्वजारोहण किया। आचार्य धनंजय, आचार्य विरेंद्र शास्त्री, आचार्य शिव कुमार शास्त्री, देवेंद्र आर्य, नसीब सिंह वर्मा, अवनीश आर्य, विरेंद्र शास्त्री, कोमल सिंह आर्य प्रियवृत्त शास्त्री, मांगेराम, अनुराग आर्य, राजेश आर्य, अरुण आर्य, विकास आर्य, देवपाल आर्य, अभय सैनी, राम किशोरी, विजयपाल, जयपाल, डा. संदीप आनंद, सुरेश आर्य, अवनीश आर्य, कवंरपाल आर्य, विनोद आर्य, भूल्लन सिंह, श्याम सिंह, देवी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें