फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बग्गी में लगे घोड़ों की मौत, चालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन के करंट से बग्गी के
विज्ञापन

घोड़ों की मौत, चालक झुलसा

बेहट। मुर्तजापुर गांव के पास बरसाती नदी में एचटी लाइन के जर्जर एवं नीचे लटके तारों में घोड़ा बग्गी उलझ गई। करंट लगने से बग्गी में जुड़े दोनों घोड़ों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक भी करंट लगने झुलस गया। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बिजलीघर से आपूर्ति बंद कराकर बग्गी को तारों से हटवाया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह लगभग सात बजे हुआ। पथरवा गांव निवासी किनाम शादियों में घुड़चढ़ी के लिए किराए पर घोड़ा बग्गी चलाता है। उसने बग्गी पर बेहट के मोहल्ला महाजनान निवासी सगीर को चालक रख रखा है। सुबह सगीर बग्गी लेकर दयालपुर गांव में नरेश के लड़के की शादी में जा रहा था। जैसे ही वह मुर्तजापुर गांव के पास बरसाती नदी में पहुंचा तो बग्गी नीचे लटके एचटी लाइन के तारों में उलझ गई। करंट का झटका लगने पर सगीर तो दूर जा गिरा जबकि बग्गी में जुड़े दोनों घोड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेहट बिजलीघर से आपूर्ति बंद कराकर बग्गी को तारों से एक तरफ हटवाया। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम की लापरवाही के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्हें हर रोज जानमाल के नुकसान का डर बना रहता है। उधर, विद्युत निगम के एसडीओ धर्मबीर सिंह ने कहा कि रविवार से तारों को बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें