फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी की रैली के लिए रणनीति बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जयंत चौधरी की रैली के लिए रणनीति बनाई
विज्ञापन

सहारनपुर। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की शामली में होने वाली रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि रैली में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैराना में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए लोगों का आभार जताएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव चौधरी अय्यूब हसन ने कहा कि नौ जुलाई को शामली में धन्यवाद रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसको सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि रैली में लोगों को ले जाने के लिए कार्यकर्ता वाहनों की आवश्यकता के बारे में बता दें। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से कैराना लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी तब्ब्सुम हसन की जीत के लिए आम जनता का आभार जताया जाएगा। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में रैली में भागेदारी करने का आह्वान किया। बैठक में हसीन प्रधान, अनिल कुमार, मिंटू प्रधान, राजेश सिंह, ब्रजपाल सिंह, यासीन आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें