फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराती हुई सड़क किनारे खड़े वाहन में घुस गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

गागलहेड़ी की शत्रुघन कालोनी निवासी निर्भय रावत पुत्र जितेंद्र रावत पड़ोस में रहने वाले साथी आरिफ पुत्र साबर को साथ लेकर बाइक पर बुधवार की रात करीब 2.30 बजे सहारनपुर की ओर से देवबंद आ रहा था। जब वह सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक पहले डिवाइडर से टकराई और उससे टकराकर वह सड़क किनारे खडे़ एक वाहन में जा भिड़ी। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उठाकर सरकारी अस्पताल ले गई। जहां उपचार के दौरान बाइक चालक निर्भय की मौत हो गई। जबकि आरिफ को नाजुक हालत के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना होने के बाद चालक वाहन समेत वहां से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें