फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह जीव आत्मा और परमात्मा का मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राधा कृष्ण महाराज ने कहा कि जब जीव के हृदय में भक्ति आ जाती है तो उसके सारे काम भगवत कृपा से स्वयं होने लगते हैं। विवाह का अर्थ जीव आत्मा और परमात्मा को मिलन है। यही सच्चा ब्याहुला महोत्सव है।
विज्ञापन

नुमाइश कैंप गोपाल नगर स्थित श्रीश्री करुणा बिहारी मंदिर समिति द्वारा आयोजित ब्याहुला महोत्सव में राधा कृष्ण महाराज ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कान्हा गोमाता की सेवा करके ही गोपाल कहलाए। इसलिए कान्हा से सच्चा प्यार करते हैं तो गो माता से भी प्यार करना होगा। सारे संसार के ईष्ट कान्हा और कान्हा की ईष्ट गो माता है। हम सभी सनातन धर्मियों को परम और प्रथम कर्तव्य गो सेवा, गो रक्षा होना चाहिए। बिना गो माता के हम गोविंद को प्रसन्न नहीं कर सकत हैं। सावरा संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित भजन संध्या में आशीष महाराज ने भजन प्रस्तुत किए। राधा रमनदास और विजयकांत चौहान ने एसएसपी बबलू कुमार, योगेश दुआ, कृष्ण लाल ठक्कर, कृष्ण लाल अरोड़ा, प्रभारी क्राइम ब्रांच संजय पांडेय, पार्षद रमेश छाबड़ा आदि को स्मृति चिन्ह तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया। निमिष काठपाल, महेश गांधी, शिवानी, अंकित सचदेवा, शिवम खुराना, पूनम खुराना, साकेत, अनीता, सुनीता, सुभाष, विनय कुमार, राजू गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें