सहारनपुर। पंच कल्याणक कार्यक्रमों की श्रृंखला में तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
जैन बाग स्थित मंदिर में जैन मुनि विरंजन सागर महाराज, विजय सागर महाराज, विसौम्य सागर और विशिला माता की सानिध्य में चल रहे पंच कल्याणक में तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। जैन मुनि विरंजन सागर महाराज ने बताया कि संसार से सन्यास की ओर जाना तप कल्याणक है। बालक नेमिकुमार महल, घोड़े, ऐशो आराम, संपदा छोड़कर वन में जाकर तप में लीन हो गए। विरंजन सागर महाराज ने कहा कि संसार की विरक्ति का कोई कारण बने बिना मुक्ति का मार्ग प्रशस्त नहीं होता है। यह तभी संभव है कि, जब मनुष्य के संस्कार के चिंतन को सही दिशा में ले जाने की क्षमता रखता हो। इसके पश्चात अतिथियों का माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने जैन मुनि को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया। राजेश जैन, संजीव जैन, पंडित राजकुमार जैन, अवनीश जैन, चंद्रभान जैन, राजन जैन, शशिकांत जैन, सौरभ जैन, प्रियांशु जैन, दीपक जैन, अंकुर जैन, संजय जैन, सुरेंद्र जैन, मनोज जैन, अमन जैन, जयकुमार जैन, अमित जैन, मुकेश जैन, राजीव जैन, जयदीप जैन, सुशील जैन, अरविंद जैन, सचिन जैन, पारस जैन, शौर्य जैन, आगम जैन, संजय जैन, सुमित जैन आदि मौजूद रहे।