फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के थानों में बनेंगे महिला शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के थानों में महिला पुलिस कर्मियों के लिए शौचालय के साथ आगंतुक कक्ष बनेंगे। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के आदेश पर तमाम जिलों में इस कार्ययोजना पर अमल शुरू हो गया है। थानों के राजस्व रिकार्ड के साथ जमीन की उपलब्धता को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। इस साल के अंत तक कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस महकमे में ड्यूटी करने वाली महिला पुलिस कर्मियों के लिए थानों में अलग से शौचालय बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने पुलिस कप्तानों को प्रत्येक थाने में महिला पुलिस कर्मियों के लिए अलग से शौचालय बनाने के आदेश दिए है। इसके अलावा थाने आने वाले लोगों के बैठने के लिए आगंतुक कक्ष बनाया जाएगा। उनके लिए कक्ष में ठंडे पानी की व्यवस्था भी नियमित रहेगी। इसी कड़ी में डीजीपी आफिस से प्रत्येक थाने से जमीन की उपलब्धता को लेकर प्रस्ताव मांगा है। पूछा गया है कि महिला शौचालय और आगंतुक कक्ष के लिए जमीन उपलब्ध है या नहीं। साथ ही थानों का राजस्व रिकार्ड भी तलब किया गया है।

डीजीपी के निर्देश पर रेंज के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले के 48 थानों में महिला शौचालय और आगंतुक कक्ष के निर्माण को लेकर जमीन की उपलब्धता पर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरद सचान, पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर रेंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें