फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के विकास के लिए बजट किया गया पास

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। नगर पालिका बोर्ड की बैठक की आगामी वित्तीय वर्ष का अनुमानित बजट पास करते हुए नगर विकास का खाका खींचा गया। वहीं शासनादेशों तथा नियमों की जानकारी के अभाव में सभासदों के अटपटे सवालों ने सदन को हंसने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा की अध्यक्षता में बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुयी जिसमें नगर के चहुंमुखी विकास की खातिर आगामी वित्तीय वर्ष के लिये करीब 13 करोड़ का अनुमानित बजट पास किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने किया। बैठक में 9 बिंदुओं पर आधारित एजेंडे को सदन के पटल पर रखा गया। जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष का बजट, गत माह के लेखे जोखे, भवन मानचित्र शुल्क में वृद्धि, खुले में कूड़ा करकट डालने वालो पर जुर्माने लगाने पर विचार आदि एजेंडे रखे गए जिन्हें सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बोर्ड की बैठक में उस समय हास्यास्पद स्थिति उत्पन्न हो गयी जब वार्ड 3 के सभासद आलोक लोहानी से अपने वार्ड में करोड़ों रुपये के वे विकास कार्य कराने की मांग की की जो कार्य केंद्र तथा राज्य सरकार के अधिकारी क्षेत्र में आते है जिस पर नगर पालिका के अधिकारियों ने अपनी कार्य सीमाओं के विषय में बताया। गत बैठकों में हर मुद्दे पर टीका टिपण्णी करने वाले विपक्षी सभासद आज सभासद यात्रा भत्ता एक हजार रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये करने के लिये एकमत नजर आए। बैठक की कार्यवाही लिपिक रूमा चौहान ने सदन में दर्ज की। इस मौके पर 23 सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें