सिद्धपीठ श्री ज्वालामुखी धाम में धूमधाम से मना नवरात्र
उत्सव
फोटो 17
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। सिद्धपीठ श्री ज्वालामुखी धाम में नवरात्र उत्सव धूमधाम से मनाया गया। धाम के संत अन्नपूर्णादास महाराज ने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बेहट रोड की प्रेमपुरी कालोनी स्थित सिद्धपीठ श्री ज्वालामुखी धाम में चल रहा नवरात्र उत्सव धूमधाम से रविवार को संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजन में उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाया। महाराज संत अन्नपूर्णादास ने श्रद्धालुओं पर सत्संग कर प्रवचनों की अमृत वर्षा की। उन्होंने कहा कि लोभ और मोह के मायाजाल में फंसकर मनुष्य अपने आप को उलझाता चला जाता है। इसी उलझन को सुलझाने के चक्कर में वह इस जीवन के
मकड़जाल में बुरी तरफ फंस जाता है। प्रभु की भक्ति ऐसा मार्ग है, जिस पर चलकर व्यक्ति इस संसार के कष्ट और भव सागर से
पार निकल सकता है। भक्ति के दौरान आस्था, श्रद्धा और विश्वास का होना बहुत जरूरी है। प्रभु के सिमरन के साथ किया गया
कार्य सफल होता है। उन्होंने अनेक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां भगवती और महाराज का
आशीर्वाद लेकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।