फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्काउट शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। कान्हा कालेज आफ हायर एजुकेशन शेरपुर खानाजादपुर में आयोजित चार दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन रविवार को हो गया। समापन समारोह में कालेज चेयरमैन मनोज कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि उन्होंने शिविर के दौरान जो सीखा है उसका उपयोग समाज हित में करें। इससे पूर्व शिविर में प्रतिभागियों को टेंट बनाना, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा में राहत के आश्चर्यजनक प्रदर्शन सिखाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। स्काउट के जिला संगठन कमिश्नर अनिल भारद्वाज और दीप माला चौधरी ने प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। प्राचार्य डा संजय कुमार, मोहित सिंह, संतराम, रीतू रानी, जयश्री, अवधेश कुमार, अनूप कुमार, परविंदर सिंह, गोविंद सिंह, चमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें