फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाने के पीछे अटल का हाथ : शशी त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाने
विज्ञापन

के पीछे अटल का हाथ : शशी त्यागी

देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल जी के कार्यकाल को याद किया। सोमवार रात शिक्षक नगर में कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शशी त्यागी ने कहा कि मात्र दो सांसदों की पार्टी को आज पूरे भारतवर्ष की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के पीछे अटल बिहारी वाजपेयी का हाथ रहा है। भारत की साख विश्व के मानचित्र पर मजबूती से रखने वाले अटल जी ने देश की सभ्यता, परंपरा और अनेकता में एकता का प्रमाण देश विदेश में पूरी शिद्दत के साथ रखा। राजनीति को सेवा का स्वरूप भी अटल ने दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया है। डा. चंदन सिंह राणा ने कहा कि देश को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, ग्रामीण आवास योजना और एक व्यक्ति एक पद जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं वाजपेयी ने दी। राजनीति में आचरण की शुद्धता, शुचिता और विपक्ष को भी साथ लेकर चलने की कला वाजपेयी के पास थी। अध्यक्षता सत्या शर्मा व संचालन अर्जुन सिंघल ने किया। इस मौके पर सुधा शर्मा, उमा चौधरी, दीपमाला शर्मा, रविंद्र चौधरी, युवराज त्यागी, रोहित भटनागर, राहुल त्यागी, प्रभात रोड, अजय तंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें