सहारनपुर। तहसीलों द्वारा की गई राजस्व की कम वसूली को लेकर जिला प्रशासन की भौंहें तन गई हैं। इसको लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने शुक्रवार को जिले के पांचों उप जिलाधिकारियों को नोटिस भेजकर सितंबर की अपेक्षा अक्तूबर में कम राजस्व वसूली का कारण पूछा है। हालांकि इस वर्ष गत साल की अपेक्षा तुलनात्मक रूप से अधिक वसूली हुई है।
तहसीलों में कम राजस्व वसूली होने से नाराज एडीएम वित्त एवं राजस्व जिले के पांचों एसडीएम को नोटिस भेजकर सितंबर महीने के मुकाबले में अक्तूबर माह में कम वसूली होने का कारण पूछा है। उन्होंने कहा कि राजस्व की वसूली बढ़ने की अपेक्षा कम कैसे हो गई। उन्होंने बताया कि हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार वसूली अधिक हुई है। लेकिन सितंबर के मुकाबले में अक्तूबर माह में वसूली घटी है।
धनराशि लाख रुपये में।
तहसील सितंबर में वसूली अक्तूबर में वसूली
सदर 188.15 159.66
नकुड 114.69 73.40
देवबंद 130.30 56.80
बेहट 144.74 89.10
रामपुर मनिहारान 101.66 77.27
एडीएम वित्त एवं राजस्व कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक