फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली का पुतला फूंक प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपूत युवाओं ने फुंका संजय लीला भंसाली का पुतला
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। सिंह सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने रानी पद्मावती के चरित्र को फिल्म में तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे संगठन कार्यकर्ता ‘रानी के सम्मान में, सिंह सेना मैदान में’ आदि नारे लगाते हुए कस्बे के ज्योति किरण तिराहे पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने साथ लाए हुए संजय लीला भंसाली के पुतले को आग के हवाले कर दिया। संगठन जिलाध्यक्ष रविंद्र पुंडीर ने कहा कि फिल्म में रानी पद्मावती के इतिहास को तोड़मरोड़ कर काल्पनिक आधार पर प्रस्तुत किया गया है। इससे राजपूतों के सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से राजपूतों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की साजिशें रची जा रही है। इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला फुंकने वालों में जिला उपाध्यक्ष निखिल राणा, जिला सचिव अश्वनी राणा, शक्ति राणा, शुभम राणा, रोहित राणा, नैतिक राणा, प्रथम शर्मा व अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें