फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ के विरोध में पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोहिंग्या मुसलमानों पर भारत में घुसपैठ करने का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से मांग की कि रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर निकाला जाए।
विज्ञापन

रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हसनपुर चौक पर पुतले का दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान द्वारा म्यांमार में हिंसा करने पर वहां बौद्धिष्ठों द्वारा उन्हें भगा दिया गया। आरोप लगाया कि यह लोग बॉर्डर क्रास करके भारत में घुस गए हैं। उन्होंने मांग की कि इन लोगों को देश से बाहर निकाला जाए। यह लोग भारत में भी हिंसा भड़का सकते हैं। इस दौरान शिवम धनगर, अमित, सन्नी, विक्की, डैनी चौधरी, विशेष नारंग, शुभम, आकाश, प्रिंस, विकास कुमार, परमजीत तोमर, सौरभ मोघा, अक्षय, सूरज धनगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें