फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनौती के ग्रामीणों ने डीलर पर लगाया मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीलर पर लगाया मनमानी का आरोप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। लखनौती के ग्रामीणों ने डीलर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
अनीता, विशेष, रोशनी, सुंदर, चरनदास, राकेश, सोमवीर, कान सिंह, कुलदीप, रामानंद, बलवीर आदि ने तहसीलदार परमानंद झा को सौंपे प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि राशन वितरण में डीलर मनमानी करता है। किसी को भी राशन नहीं देता है। पांच माह से मिट्टी का तेल वितरित नहीं किया गया। पूर्व में भी कई बार उसके खिलाफ प्रार्थना पत्र दिए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने तथा दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। तहसीलदार ने ग्रामीणों को जांच उपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है।
विज्ञापन

दर्जन भर लोगों पर मारपीट का आरोप
देवबंद। रणखंडी की खाला पट्टी निवासी साहब सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में करीब 12 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साहब सिंह के मुताबिक शुक्रवार की सुबह वह बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने गया था। जब बैंक से बाहर निकला तो आरोप है कि दर्जनभर लोगों ने उसे घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। लेकिन किसी तरह वह हमलावरों के चंगुल से छुटकर भाग निकला। साहब सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें