फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सेवकों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। मांगें पूरी न होने पर ग्रामीण डाक सेवकों ने बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। डाक सेवकों की हड़ताल के कारण बुधवार को सभी डाक सेवाएं बाधित रही।
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवक काफी समय से सातवां वेतन आयोग लागू करने, आठ घंटे का वेतन लागू करने, टारगेट व्यवस्था खत्म करने और सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू करने की मांग कर रहे हैं। डाक सेवकों ने 15 अगस्त तक उक्त मांगें न माने जाने पर 16 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी दी थी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय डाकघर से जुड़े ग्रामीण डाक सेवक डाकघर पहुंचे और उन्होंने कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। डाक सेवकों ने हाथों में अपनी मांग संबंधी बैनर लेकर अपना रोष जताया और मांगों को पूरा करने की मांग की। कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने वालों में स्वर्ण सिंह, रवि प्रकाश, उर्मिला देवी, धर्मपाल खुराना, वीरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, नंद किशोर शर्मा, सोनी पाल, तेजपाल, हुकुम सिंह, दीपक कुमार, आनंद शर्मा, मनीष कुमार आदि डाक सेवक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें