फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में बुधवार की सुबह ट्रक बैक करते समय एक छात्रा की कुचलने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों द्वारा कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। अब्दुल्लापुर गांव निवासी अनुज उर्फ काला ट्रक ड्राइवर है। तीन दिन पहले वह जन्माष्टमी के त्योहार की वजह से ट्रक लेकर गांव में आ गया था। उसने ट्रक पड़ोसी संजय के मकान के आगे खड़ा कर रखा था। सुबह वापस जाने के लिए वह ट्रक बैक करने लगा तो सड़क पार कूड़ा डालने जा रही संजय की बेटी धन्नो (17) ट्रक के नीचे आ गई और सिर टायरों से कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही गांववालों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। किसी की सूचना पर थाना पुलिस भी गांव पहुंची, लेकिन परिजनों द्वारा कार्रवाई करने से इंकार करने पर पुलिस पंचायतनामा भरने के बाद वापस लौट गई। मृतक धन्नो इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज ताल्हापुर में कक्षा दस की छात्रा थी। उसकी मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें