फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से प्रधान और सचिव की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम से प्रधान और सचिव की शिकायत
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव देवपुरा की महिलाओं ने ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने अपात्रों को सरकारी की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायत की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील पहुंची महिलाओं ने कहा कि प्रधान और पंचायत सचिव यह दबाव बना रहे हैं कि वे अपने धन से पहले अपना शौचालय बना लें। बाद में उन्हें भुगतान कर दिया जाएगा। महिलाओं का कहना था कि वे गरीब परिवारों से संबंधित हैं और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके घरों में शौचालय नहीं हैं। ऐसे में उन्हें खुले में शौच को मजबूर होना पड़ रहा है। शारदा, ममता, चित्रा, कविता, मेनका, मायवती, संतलेश, शिक्षा, चित्रा, बती, पूनम देवी आदि ने आरोप लगाया कि प्रधान अपात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से पात्र परिवारों के घरों में शौचालय निर्माण कराने की मांग की है। एसडीएम ने कहा कि वह जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें