फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के बिल में लाखों का गोलमाल, कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के बिल में लाखों का गोलमाल, कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन

सहारनपुर। बिजली के बिल बनाने में गड़बड़ी के मामले का खुलासा हुआ है। एक कर्मचारी पर बिजली के बिलों में हेराफेरी कर लाखों रुपये का गबन किया गया है। मामला खुलने पर कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और गड़बड़ी की जांच बैठा दी गई है।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय में तैनात कार्यालय सहायक द्वारा बिजली के बिलों में गोलमाल किया गया है। आरोप है कि रीडिंग को दरकिनार कर बिल तैयार कर दिए। जबकि कई लोगों के बिना रीडिंग के ही बिल बना दिए गए। आरोप यह भी है कि कुछ इलाकों में कई-कई माह से बिल तैयार नहीं किए और एसेस्मेंट के नाम पर खेल कर दिया गया। सेटिंग-गेटिंग कर हजारों रुपये का बिल नाममात्र का कर दिया गया। कुछ बिल बुक भी गायब होने का आरोप लगाया जा रहा है। जिससे लाखों रुपये के गोलमाल होने का अनुमान है। बताया गया कि विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिकारी इस मामले को दबाने के प्रयास में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

लेकिन उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचने के चलते इस मामले में फिलहाल कार्यालय सहायक नवीन कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी गई है। साथ ही घोटाले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। अभी तक अधिकारी यह बता नहीं पा रहे हैं कि गोलमाल की रकम कितने तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

इस मामले में अधीक्षण अभियंता आरके सिंह का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। गोलमाल तो हुआ है लेकिय यह बताना मुश्किल है कि गोलमाल कितने का है। जांच टीम द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद ही इसका पता चल सकेगा। फिलहाल नवीन कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें