फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन में उतरा करंट, मवेशी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन में उतरा करंट, मवेशी की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। बारिश के चलते जलभराव में रामकृष्ण परमहंस स्कूल के गेट पर स्थित ट्रांसफार्मर के लटक रहे तारों से करंट उतर आया। इससे वहां से गुजर रहे एक मवेशी की मौत हो गई जबकि कुछ लोगों को भी जोर का झटका लगा। लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया। जैनबाग स्थित रामकृष्ण परमहंस कॉलेज के गेट पर रखे ट्रांसफार्मर से जमीन को छू रहे तारों से वहां हुए जलभराव में करंट उतर आया। सुबह लगभग सवा नौ बजे एक भैंस चारा खाते हुए वहां पहुंची। इसी दौरान भैंस करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। करंट से भैंस की मौत होने से लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आस मोहम्मद ने बताया कि करंट सड़क तक आ रहा था। जब लोगों ने भैंस को निकालने का प्रयास किया तो उन्हें भी जोर का झटका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का आरोप है कि कॉलेज के गेट पर रखे ट्रांसफार्मर से सड़क तक करंट फैल रहा है। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने तार लापरवाही से छोड़ दिए हैं। कॉलेज से सैकड़ों बच्चे निकल कर जाते हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। सभी ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग करा दी गई है। लेकिन तार कैसे लटक रहे हैं। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें