फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों का निस्तारण बाद में, पहले गांव की सफाई करो

विज्ञापन
विज्ञापन
विवादों का निस्तारण बाद में, पहले गांव की सफाई करो
विज्ञापन

सहारनपुर। विवादों का निस्तारण बाद में होगा, पहले अपने गांव को साफ करो। गांव में गंदगी नहीं होगी और सफाई रहेगी तो लोगों के दिल भी साफ रहेंगे। आपस में झगड़ा कर पिछड़ने की बजाय विकास करो और आगे बढ़ो। अपने बच्चों को स्कूल भेजो, उन्हें शिक्षित करो। गांव को आदर्श गांव के रूप में स्थापित करो।
सफाई और शिक्षा का यह पाठ अब पुलिस उन लोगों को पढ़ा रही है जो छोटे-छोटे विवादों को लेकर पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। खासकर अधिकारियों के पास शिकायत लेकर जाने वाले लोगों से सबसे पहले गांव की सफाई और उनके बच्चों की पढ़ाई तथा गांव के स्कूल न जाने वाले बच्चों के बारे में जानकारी की जा रही है। विवाद का निस्तारण कराने के साथ उनसे अपने मोहल्ले के लोगों को साथ लेकर अपने आसपास की सफाई न सिर्फ कराने बल्कि उसको हिदायत भी दी जा रही है कि सफाई का अधिकारी निरीक्षण भी करने के लिए आएंगे। इस सोशल पुलिसिंग के इस अभियान ने ग्राम बुड्ढाखेड़ा को मिसाल बना दिया। ग्राम बुड्ढाखेड़ा में चलवाए गए स्वच्छता अभियान ने अन्य गांव के लोगों के लिए भी नसीहत दे दी है। ग्राम बुड्ढाखेड़ा के लोगों के विवाद का निस्तारण पुलिस ने कराने के साथ ही लोगों को प्रेरित कर पूरे गांव में सफाई अभियान चलवा दिया। पूरा गांव एक ही झटके में साफ हो गया। पुलिस के सहयोग ने प्रशासन को भी हौसला दे दिया है।
विज्ञापन

स्कूल न जाने वाले बच्चों की भी की जा रही है जानकारी
गांवों से विवादों का निपटारा कराने के लिए आने वाले लोगों से यह भी जानकारी की जा रही है कि उनके बच्चे स्कूल जा रहे हैं या नहीं और गांव में कोई ऐसा बच्चा तो नहीं है जो स्कूल नहीं जा रहे हों। यही नहीं पुलिस विवादों के निस्तारण में बच्चों को स्कूल भेजने की शर्त भी रख रही है और सफाई रखने की शर्त भी।
विज्ञापन

सोशल कम्युनिटी से लिया जाएगा सहयोग
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि कांवड़ मेला संपन्न कराने के बाद शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल भेजने और गांवों को साफ कराने के मुद्दों पर जोर दिया जाएगा। विवादों के निस्तारण कराने के साथ लोगों को दोनों मुद्दों पर प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें