फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ठगे 68 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ठगे 68 हजार रुपये
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में ठगी की घटनाएं थम नहीं रही है। शुक्रवार को ताहरपुर रोड निवासी दो युवकों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 68 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है।
शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन पहुंचे चतर सिंह और अखिलेश ने बताया कि तीन माह पहले तीन लोग उनके पास आए थे। जिन्होंने खुद को रेलवे अफसरों के संपर्क में होने का दावा कर रेलवे में नौकरी दिलवाने की बात कहीं। आरोपियों ने बताया कि हरियाणा के यमुनानगर स्थित रेलवे के लोको पायलट या लिपिक की नौकरी दिलवा सकते हैं। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपियों ने चतर सिंह से 36 हजार रुपये और अखिलेश से 32 हजार रुपये वसूल किए। इसके बाद नौकरी के लिए साक्षात्कार के समय भी 50-50 हजार रुपये की मांग की गई थी। साथ ही ड्यूटी लगने के बाद एक लाख रुपये देने की बात तय हुई।
विज्ञापन

इन पीड़ित युवकों ने बताया कि पैसे वसूल करने के बाद नौकरी दिलाने का दावा करने वाले आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। उनके मोबाइल नंबर भी बंद हैं। इस मामले में जानकारी के लिए जब हसनपुर चौकी प्रभारी सोहनवीर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे एक ब्लॉक पर चुनाव संबंधी ड्यूटी पर हैं। अभी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

---------------------------------------------
सराफा कारोबारी सहित कई हो चुके हैं शिकार
- इससे पहले भी सराफा कारोबारी दिनेश कुमार से लेकर अन्य कई लोग अलग-अलग मामलों में ठगी का शिकार हो चुके हैं। पीड़ित लोगों से पेटीएम के केवाईसी, एटीएम के ओटीपी, ओएलएक्स पर बाइक बेचने से लेकर नौकरी दिलाने के नाम पर भी लगातार ठगी होती रही है। इसके बावजूद लोग जागरूक नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें