सहारनपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान चार दिन में 62,644 अभ्यर्थियों ने 83.29 लाख रुपये की निशुल्क यात्रा की है। परीक्षा खत्म होने के बाद रोडवेज बसों में सीट पाने के लिए अभ्यर्थियों में होड़ मची रही। 25 अगस्त को बसों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। ऐसे में महिला अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
23, 24 और 25 अगस्त को जिले के 25 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बागपत, शामली, मेरठ, ग्रेटर नोएडा, मुजफ्फरनगर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे हैं। पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद स्टेशन और बस स्टैंड पर भारी भीड़ उमड़ी। सहारनपुर से शामली, बागपत की बसों में खूब भीड़ रही। रोडवेज ने संबंधित रूट पर बसों के फेरे भी बढ़ाए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। यहीं नहीं, रेलवे रोड बस स्टैंड पर तो बसों की कतार रही। बसों के भरते ही रवाना किया गया। प्रवेश पत्र दिखाने पर परिचालकों ने किराया नहीं लिया।
-
किस दिन कितने अभ्यर्थियों ने किया सफर
तारीख अभ्यर्थियों की संख्या आमदनी
22 अगस्त 1491 24,802
23 अगस्त 9322 12,06,252
24 अगस्त 23,730 31,80,641
25 अगस्त 28,101 39,17,513
कुल 62,644 83,29,208
(नोट: परिवहन निगम की ओर से दिए गए आंकड़े।)
-
वर्जन
पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। चार दिन में 62 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने निशुल्क सफर किया है। 83,29,208 रुपये के निशुल्क टिकट काटे गए है। 30 व 31 अगस्त को भी पुलिस भर्ती परीक्षा है।
योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम