फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शहर के विकास के लिए महापौर और नगर विधायक ने किया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा उपवन गोशाला में हवन पूजन हुआ। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर विधायक राजीव गुंबर ने गोवंश की पूजा कर और गुड़ का भोग लगाकर आशीर्वाद लिया। साथ ही शहर के विकास की कामना की।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि जन्माष्टमी को जया तिथि के रूप में जाना जाता है यानी यह जीतने की तिथि है। इसलिए उन्होंने शहर की खुशहाली और विकास में बाधक उन सभी विघ्न बाधाओं पर जीत प्राप्त करने के लिए हवन पूजन किया है। बाद में महापौर और नगर विधायक ने गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला व नंदीशाला में गोबर व गोमूत्र से निर्मित उत्पादों की जानकारी ली। इस मौके पर हेमंत अरोड़ा, पार्षद संजय गर्ग, केके बत्रा, संजय सैनी, सोपिन पाल, मोहर सिंह के अलावा अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, सहायक लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, लेखा परीक्षक अजमैन, डॉ. वीरेंद्र आजम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें