फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। तीसरी राष्ट्रीय चीता जेकेडी (जूडो) खेल प्रतिस्पर्धा में गांव बाबैल बुजुर्ग स्थित बीडी पब्लिक स्कूल के प्रतिभागी छात्रों ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस एक दिवसीय प्रतिस्पर्धा में स्कूल के प्रतिभागी छात्रों ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्राप्त किए है। यहां पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

पांच मई को उत्तराखंड के रुड़की स्थित ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय तीसरी राष्ट्रीय चीता जेकेडी (जूडो) प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के पब्लिक स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें बेहट के गांव बाबैल बुजुर्ग स्थित पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग करते हुए सात ब्राउंज मेडल, 8 सिल्वर मेडल, 6 गोल्ड मेडल के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक विद्या रतन शर्मा ने बताया कि प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने वाले छात्रों में सुहेल, अपूर्वा चौहान, प्रियांशु, हर्षित एवं सोफिया ने गोल्ड मेडल और निर्भय, अभिमन्यु, शिवम, मयंक, अब्दुल्लाह आदि ने सिल्वर मेडल हासिल किया। स्कूल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुंडीर और उपाध्यक्ष देवराज सिंह पुंडीर ने प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद स्कूल पहुंचे सभी विजेता छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के अन्य छात्रों ने प्रतिस्पर्धा में मेडल लेकर लौटे अपने साथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संदीप लांबा, गौरव गर्ग, उमेश गुप्ता, प्रियंका शर्मा, वैशाली, सरवर, अली, परीक्षित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें