फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम रायपुर की प्रधान का मतदाता सूची में नाम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम प्रधान का नाम वोटर सूची में नदारद होने पर प्रधानपति ने रोष जताया है। प्रधानपति ने कहा कि ये लोकतंत्र का भद्दा मजाक है कि जो वर्तमान में ग्राम प्रधान है उसे लोकसभा चुनावों में मतदान करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

सरसावा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रायपुर की मौजूदा प्रधान राजकुमारी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने से वह सकते में है। प्रधानपति दिनेश राणा ने बताया कि उनकी पत्नी तथा बेटी का मतदाता सूची में नाम नहीं है। प्रधानपति दिनेश राणा ने कहा कि यह तकनीकी खामी हो या मानवीय भूल, लेकिन लोकसभा चुनावों में एक मौजूदा ग्राम प्रधान से वोट डालने का अधिकार छिन गया है। दिनेश राणा ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। पंचायती राज व्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी ग्रामीण लोकतांत्रिक प्रणाली है और उसी पंचायती राज व्यवस्था के अनुरूप जनतांत्रिक तरीके से चुनी गई ग्राम प्रधान का नाम वोटर लिस्ट से गायब होना लोकतंत्र के लिए खेदजनक है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी शिव नारायण शर्मा का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। इस प्रकार का मामला है तो जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें