फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के तीसरे दिन हुई माता चंद्र घंटा की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। चैत्र नवरात्र के तृतीय दिन भी सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। तृतीय नवरात्र को मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही मां के जयकारे लग रहे थे और घंटे घड़ियाल से पूरा वातावरण भक्तिमय बना है।
विज्ञापन

मां दुर्गा की नव शक्तियों का तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की उपासना की जाती है। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है। इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है। नवरात्रों में इनकी उपासना से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धी स्वत: प्राप्त हो जाती है। साधक सांसारिक कष्टों से मुक्ति पाकर उच्च पद को धारण करता हुआ अपने दोनों लोकों में सद्गति को प्राप्त करता है। मां के इस रूप का दर्शन करने से वो भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं। सोमवार को तड़के श्रद्धालुओं की मंदिरों के गेट पर लंबी लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। श्री रामबाग रोड स्थित श्री बालाजी धाम, पैठ बाजार स्थित माता काली मंदिर, मोहल्ला ईशरा स्थित श्री भुवनेश्वरी देवी पंचायती मंदिर, बाईपास रोड स्थित श्री माता वैष्णो देवी धाम में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की आराधना कर मन्नत मांगी। गुफा वाले मंदिर के रूप में विख्यात माता वैष्णो देवी धाम मंदिर व पीठ बाजार स्थित मां काली मंदिर में भक्तों द्वारा मां की आराधना, भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुरारी लाल बजाज, शंकर पाहवा, विनोद शर्मा, सुशील पाहुजा, प्रवीण मित्तल, ब्रजेश, राजू सैनी, संजय, नंदकिशोर, प. आशाराम, आचार्य अनुज शर्मा, विकास कुमार, सरयू, संजय, संता, विनोद, रविंद पाल कपूर, अरुण, नीरज, अरविंदर सिह मखीजा, अवधेश, मुकेश, मनीश नारंग, डिंपल, विशाल, अंश, नरेश राजपाल, मनोज, सुरेंद्र, विनोद, ईला भारद्वाज, ममता अरोरा, याशिका नारंग, उमंग देवी, सुनीता रानी, प्रिया पाहुजा, कमला देवी, नीतू बजाज, अनीता, अनीता नारंग, नीरा, कमलेश, मीनू, मोनिका सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। जबकि मां काली मंदिर में शशिकांत भगता, सागर भटनागर, डॉ. अमित, अंकित कर्णवाल, आदेश नामदेव, अर्पित कर्णवाल, हर्षित, इशु शर्मा, प्रवेश बजाज, सचिन चौना, आदित्य शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें