फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत समागम के लिए तीन दिन सरसावा स्टेशन पर रुकेंगी सभी एक्सप्रेस ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास में मार्च में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राधास्वामी के अनुयायियों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने तीन दिन तक सरसावा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में देश भर से अनुयायी पहुंचते हैं।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास में 4, 5 और 6 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के मद्देनजर सरसावा रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा। शालीमार एक्सप्रेस, इंटर सिटी ट्रेनें भी सरसावा रेलवे स्टेशन पर रुककर ही आगे बढ़ेंगी। एक्सप्रेस ट्रेनों के सरसावा स्टेशन पर रुकने से राधा स्वामी के अनुयायियों को काफी राहत मिलेगी। बताया जाता है कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से अनुयायी पहुंचते हैं। सरसावा स्टेशन अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का संत समागम के दौरान सरसावा रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें