फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश एडीएम (राजस्व) और श्याम बहादुर एडीएम (प्रशासन) बने

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दूबे और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार का स्थानांतरण हो गया है। जबकि सिटी मजिस्ट्रेट शेरी को यहीं पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दूबे को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस अथॉरिटी गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। उनके स्थान पर श्याम बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) होंगे। यहां पर कार्यरत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार का स्थानांतरण अलीगढ़ में अपर जिलाधिकारी नगर के पद पर हुआ है। उनके स्थान पर राकेश कुमार मालपानी को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गए हैं। इनके अलावा खाली चल रहे अपर आयुक्त के पद पर डाक्टर कंचन शरण और पंकज कुमार वर्मा नगर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें