ग्राम पंचायतों के निरीक्षण में मिलीं खामियां, भड़के डीपीआरओ
सहारनपुर। विकासखंड नानौता की ग्राम पंचायत जड़ौदापांडा और तिलफरा ऐनाबाद का जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। दोनों ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई और कारण बताओ नोटिस दिया।
जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार को गांव जड़ौदापांडा और तिलफरा ऐनाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। जड़ौदापांडा में सफाई कर्मचारी सतीश कुमार, जोगेंद्र कुमार, संदीप कुमार, धर्म सिंह, राजेश और सोमवती सफाई कर्मी तैनात हैं। सोमवती को छोड़कर सभी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात मिले। ग्राम प्रधान ने डीपीआरओ को बताया कि सोमवती अवकाश पर गई है। गांव तिलफरा ऐनाबाद में सफाई कर्मचारी महिपाल ड्यूटी करता मिला, लेकिन दोनों ही ग्राम पंचायतों की सफाई व्यवस्था संतोष जनक नहीं मिलरी। इसको लेकर डीपीआरओ का पारा चढ़ गया और उन्होंने सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। डीपीआरओ ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के लिए गया है। अगर निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया तो सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।