सहारनपुर। खेल निदेशालय की खूब खेलो-खूब बढ़ो मुहिम के तहत शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालकों की जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान पाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 55 किलोग्राम भार में राहुल पहले, अंकित दूसरे और अनिल तीसरे स्थान पर रहे। 61 किलोग्राम भार में सक्षम ने पहला, प्रवीण ने दूसरा और कमल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 67 किलोग्राम भार में अक्षित पहले, हर्षित दूसरे और लक्ष्य तीसरे स्थान पर रहे। 73 किलोग्राम भार में अनमोल ने पहला, फैज ने दूसरा और कपिल ने तीसरा स्थान पाया। 81 किलोग्राम भार में विक्रांत, अभिषेक यादव और अमित पाल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 89 किलोग्राम भार में अक्षय चौधरी ने पहला, अंकित राणा ने दूसरा और गुरजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 89 किलोग्राम से अधिक भार में मिथुन पहले, सिद्धांत दूसरे और संजीव राणा तीसरे स्थान पर रहे। समापन पर परमजीत सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सोहन सिंह, विवेक, अक्षय, जयेंद्र, प्रीतम, सुमित, विशाल, रेनू, उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अब्दुल अहद, प्रवीण आदि मौजूद रहे।