फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों के साथ होने वाले जुल्म का जमीयत करेगी खुलकर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिन्द के जिलाध्यक्ष मौलाना हबीबुल्ला मदनी ने कहा कि मुसलमानों के साथ हो रही जुल्म ज्यादती का जमीयत डटकर मुकाबला करेगी। संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। उन्होंने बढ़ती नशे व जुए, सट्टे की लत को दुखदायी बताते हुए अपने बच्चों को बर्बादी के रास्ते से रोकने की हिदायत दी।
विज्ञापन

लखनौती मार्ग स्थित जामिया रशीदिया दार-ए-जदीद में जमीयत उलमा-ए-हिन्द द्वारा आहूत कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान व नात-ए-पाक पढ़कर की गई। जिलाध्यक्ष मौलाना हबीबुल्ला मदनी ने कहा कि मौजूदा दौर में जिन मदरसों को दहशतगर्दी के अड्डे बताया जा रहा है इन्हीं में पढ़ने वाले तलबा और उलमाओं ने मुल्क की आजादी से लेकर मुल्क की खातिर हर मौके पर अपनी कुर्बानियां दी है। हजरत मौलाना रशीद अहमद गंगोही, मुफ्ती महमूद हसन गंगोही ने जमीयत को मुसलमानों का सच्चा रहनुमा बताया। उन्होंने कहा कि जिला सहारनपुर में जमीयत द्वारा हाल में ही 26 लोगों को इंसानियत की खातिर बिना किसी भेदभाव के जुर्माना अदा कर जेल से रिहा कराया गया है। इसके अलावा जमीयत ने मजबूत पैरवी करते हुए तरह-तरह के इल्जाम लगाकर जेलों में डाले गए देश भर के सैकड़ों बेगुनाह मुसलमानों को न्याय दिलाया है। उन्होंने कहा कि जुल्म और ज्यादती के खिलाफ जमीयत की मुहिम जारी है और सदा चलती रहेगी। मौलाना अजहर मदनी ने कहा कि मौजूदा दौर में मुसलमान जुआ, सट्टा, सूदखोरी, शराबखोरी, अय्याशी, बेहयाई, बेशर्मी जैसी बुराइयों में घिर कर बर्बादी के रास्ते पर चल रहा है। तालीम की कमी व बुराइयों के कारण मुसलमान हर मामले में पिछड़ रहा है। उन्होंने सभी लोगों से अपने बच्चों को हर हालत में तालीम दिलाने और बुराइयों से बचने की अपील की। इस अवसर पर जमीयत की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मौलाना यूशा रशीद को ब्लॉक अध्यक्ष और मुफ्ती ग्यासुद्दीन को ब्लॉक सचिव बनाया गया है। सदारत कारी अकरम ने की। समापन पर मुल्क और कौम की खुशहाली के लिये दुआ कराई गई। तहसील अध्यक्ष मौलाना शौकत, तहसील सचिव मास्टर राशिद, मौलाना मुर्तजा मजाहिरी, हाफिज कय्यूम, अब्दुल हरम, शादाब जहां, इरफान अलीम, काशिफ कुद्दूसी, मो. वसीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें