फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में कलाकारों की पेंटिंग को मिल रही सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। एएचपी इंटर कालेज में चल रही स्वतंत्रता सेनानी ठा छज्जू सिंह पुंडीर स्मृति क्षेत्रीय चित्रकला प्रदर्शनी-2018 में कलाकारों की कैनवास पर उकेरी गई अभिव्यक्तियों को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इंटर कालेज में डा अशोक राय के संयोजन में चल रही तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में फ्रीलांस आर्टिस्ट नौशाद की कैरियर इन कैसिनो, कमरेज अली का सोशल मीडिया पर ग्राफिक्स, आर्ट शिक्षक ब्रिजेश शर्मा की राधा कृष्ण, अमित धीमान की नेचर एवं कम्पोजिशन, अनुष्का सैनी की वीणा बजाती औरत, अनुज गुप्ता की मत्स्यांगना एवं शिव शक्ति, शबिस्ता की उड़ान एवं मधुबनी, शीतल सैनी की भक्ति, तोता और औरत की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इसके अतिरिक्त कालेज के कक्षा छह ए की नंदनी, खुशी, अलीसा, मोइन, कक्षा सात ए के प्रिंस सैनी, शहबाज आलम, अनस अंसारी, हर्षित सैनी, अमन राणा, श्रुति, वंशिका, कक्षा आठ ए की वंशिका, आशू, खुशी, शहजादी, प्रवीन, काजल, अंशुल, सना अंसार, वंश, रितिका गुप्ता, अक्षय, निखिल, कुमकुम सैनी, अना अंसारी, वंशिका गुप्ता, कक्षा नौ ए की निधि, लक्ष्मी, महक, साक्षी, रितिका, अमीषा, पारुल, मंतशा, कुशी धवल, नेहा, कक्षा नौ जी से काजल, तन्नू, शिबा नाज, निशा, स्वाति, नजराना, महजबी, मन्तशा, कक्षा नौ एच से नेहा, अंशिका, अनन्या, खुशी, कक्षा दस से अक्ष, प्रियांशु, निखिल, आशू, शिवांशी, साजिया, प्रतिभा, तरन्नुम, नजराना, अफ्शा, सानिया मलिक आदि भागेदारी कर रहे हैं।
आयोजन समिति में प्रबंधक प्रतिनिधि राजकुमार पुंडीर, प्रधानाचार्य भूप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, आशुतोष बहादुर, सुरेंद्र मोहन शर्मा, धर्मेंद्र ग्रेवाल, अनिल पुंडीर, जय कीरत, इंदिरा राजेश, अल्पना पुंडीर, किरण सैनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें