कबड्डी में सांगाठेड़ा ने बड़गांव को हराया
गंगोह (सहारनपुर)। गांव सांगाठेड़ा में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में गांव सांगाठेड़ा की टीम ने गांव बड़गांव की टीम को हराकर मैच जीत लिया।
कबड्डी मैच का फाइनल मुकाबला गांव सांगाठेड़ा और बड़गांव की टीम के बीच हुआ। जिसमें सांगाठेड़ा की टीम ने 44 अंक प्राप्त कर मैच जीत लिया। बड़गांव टीम को 19 अंकों पर संतोष करना पड़ा। विजेता टीम को सपा नेता चौधरी जीशान अली ने 2100 रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दूसरे स्थान पर रही बड़गांव की टीम को 750 रुपये एवं ट्रॉफी दी गई। मैच देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमी रही। खिलाड़ी रवि कुमार, अभिजीत, गोली, रिजवान, विशाल, सागर, अनिकेत, गयूरमीत सिंह, तौसीफ, मोहब्बत अली, राशिद आदि रहे।