फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने नोटबंदी की दूसरी वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मनाया। नोटबंदी के फैसले को आम जन और राष्ट्र विरोधी बताते हुए कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष शशी वालिया और बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने नोटबंदी के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरदस्ती का फैसला था, उस फैसले ने लघु व्यापारियों, किसानों और आम आदमी की कमर को तोड़कर रख दिया। नोटबंदी के दो साल बाद भी व्यापार उबर नहीं सका है। उन्होंने केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक नरेश सैनी ने कहा कि नोटबंदी की वजह से देश की जीडीपी दो प्रतिशत कम हुई है, जिससे देश को लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके चलते व्यापार चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार किसी सरकार में शीर्ष संवैधानिक संस्थाएं जैसे सीबीआई, आरबीआई में आपात की स्थिति है। प्रदर्शनकारियों में पूर्व एमएलसी गजे सिंह, मजाहिर राना, गणेशदत्त शर्मा, प्रवीण चौधरी, अशोक सैनी, प्रीतम सैनी, सुशील चौधरी, संजय पंवार, अरविंद पालीवाल, अजय त्यागी, रणधीर सिंह, ओमपाल, राजकुमार सैनी, सुखविंदर शर्मा, तंजीम सिद्दीकी, अबरार मिर्जा, संजय जाटव, रेखा धीमान, राजीव बत्रा, सुभाष, कंवर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें