हर्षोल्लास से मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती
सहारनपुर। जनता दल यू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाया गया। वक्ताओं ने विश्वकर्मा समाज को एकजुट होने और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
रविवार को बालपुर स्थित जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाध्यक्ष राजगोपाल विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षा की कमी के चलते विश्वकर्मा समाज तरक्की की दौड़ में पिछड़ गया है। इसलिए समाज एकजुट होकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी कौम उच्च शिक्षित हुए बिना तरक्की नहीं कर सकी है। निसार अहमद सिद्दीकी ने कहा कि विश्व में ज्ञान और विज्ञान के जन्मदाता विश्वकर्मा जी का जन्मदिन समाज के सभी वर्गों को मनाना चाहिए। श्याम कुमार राणा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के निर्माता हैं। श्यामलाल, मान सिंह, राजेंद्र धीमान,प्रमोद धीमान, राजेंद्र शर्मा, रमेश राजा, जोगेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे। आमिर खान, मुकेश जैन, मान सिंह मालियान, धीरजपाल शर्मा, रकम सिंह, रविकांत राणा, साधूराम, राजेंद्र प्रसाद, मनीष, नीरज, रोहित विश्वकर्मा, गोवर्धन सिंह, ज्योतिराम, सरोज, पिंकी, मनीषा, नेहा, रवीना, अंजलि, भावना, ऊषा, स्वाति आदि रहे।