फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान की ज्योति होते हैं शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक ज्ञान की ज्योति होते हैं। ज्ञान का भंडार अपने शिष्य को देकर उसका जीवन सफल कर देते हैं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित एक सभागार में आयोजित जन चेतना सामाजिक संस्था के कार्यक्रम में बीडी बाजोरिया इंटर कालेज से सेवानिवृत्त शिक्षक मामचंद और गुरुनानक ब्याज इंटर कॉलेज से अमीरचंद पपनेजा को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रवि बब्बर ने कहा ज्ञान का भंडार देकर शिक्षक अपने शिष्य का जीवन सफल कर देता है। विरेंद्र शास्त्री ने कहा कि शिक्षक ज्ञान की ज्योति होते हैं। व्यापारी नेता शीतल टंडन, गोविंदर सिंह, रमन चावला, आशु सिंघल, एसएस ग्रोवर, संजय अरोड़ा, मनोज खुराना, केके गर्ग मौजूद रहे।
जेवी जैन डिग्री कॉलेज में एमएड और बीएड के छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम शुभारंभ प्रचार्य डा. पीके वार्ष्णेय ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। एमएड प्रथम वर्ष की छात्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा रुचि व मेघा ने गीत, पारुल ने नृत्य, पायल, गौरव, साक्षी ने गुरु वंदना की। डा. नीता कौशिक, डा. धर्मेंद्र कुमार, मधुबाला, गुंजन, बृजपाल, महेंद्र, अभिषेक मौजूद रहे। गिल कॉलोनी स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मिठाई बांटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। वरूण चावला, नीरा चावला, शुभ, चारू, कशिश, आस्था, धैर्य, केशव, नमामि, गुंजन, मुस्कान, अर्जुन, हर्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें