फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की दो बाइकें टकराईं, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कस्बे में कुत्ते को बचाने के प्रयास में चंडीगढ़ के कांवड़ियों की बाइकें आपस में टकरा गईं, जिसमें एक 11 वर्षीय बच्चे सहित चार कांवड़िए घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार की दुपहर 12 बजे देहरादून मार्ग पर मस्जिद के पास हुआ। सहारनपुर की तरफ से आए चंडीगढ़ के दो कांवड़ियों की बाइक कुत्ते को बचाने के चक्कर में आपस में टकरा गई। इसमें बाइकों पर सवार 11 वर्षीय अतुल पुत्र शीशराम, रणजीत पुत्र देवी प्रसाद, सुनील पुत्र सुमन और राजेश पुत्र तुलसीराम निवासीगण चंडीगढ़ घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर भरती कराया। जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें