फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि आज, भगवान शंकर के अभिषेक को सज गए शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शिवरात्री का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। शिवालयों को रंगी-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। मंदिरों प्रबंधकों और पुलिस-प्रशासन ने बुधवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली।
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए प्रात: सूर्योदय के साथ 5:45 से 7:25 बजे तक पहला, 10:45 से 12:25 तक दूसरा शुभ मुहूर्त है। कांवड़ियों के लिए शुभ मुहूर्त शाम 7:25 से आरंभ होकर मध्यरात्रि तक रहेेगा। बुधवार को सिद्घपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, चोंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, मां काली मंदिर, साईंधाम, बालाजी धाम में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों सहित लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए मंदिरों प्रबंधकों और पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मंदिर परिसरों में बेरीकेडिंग लगाई गई है। ताकि पंक्तिबद्ध होकर श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सके। कांवड़ियों के लिए अलग से जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है।
सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर
सहारनपुर। पुलिस-प्रशासन ने शहर के प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही खुफिया विभाग और संबंधित थाना प्रभारी को अलर्ट कर दिया गया है। संदिग्ध लोगों पर पुलिस नजर रहेगी। कोई संदिग्ध दिखाई दिया तो उससे पूछताछ भी होगी। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सभी सीओ, थाना प्रभारियों और खुफिया विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें